अलीगढ़

यूपी स्माल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में अलीगढ़ की प्रभावी सहभागिता

उत्कृष्ट कार्य के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वर्षा सिंह, बरीना फूड प्रोडक्ट प्रा0लि0 शिवम कौशिक एवं 06 सूकर पालकों को किया सम्मानित

लखनऊ/अलीगढ़़  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित यूपी स्माल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में अलीगढ़ की उल्लेखनीय एवं प्रभावशाली सहभागिता रही। कार्यक्रम में लघु पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वर्षा सिंह एवं बरीना फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. श्री शिवम कौशिक के साथ ही अलीगढ़ के 06 सूकर पालकों को प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अलीगढ़ से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लेकर सूकर पालन एवं अन्य लघु पशुपालन गतिविधियों से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी, सूकर पालन प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. वर्षा सिंह द्वारा सूकर पालन प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पद्धति से सूकर पालन के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने पशुपालकों को प्रशिक्षण प्राप्त कर आधुनिक तकनीकों को अपनाने एवं सूकर पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर सूकर पालन, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण, जैव सुरक्षा एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालकों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलीगढ़ के प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता एवं उपलब्धियों ने कॉन्क्लेव में विशेष पहचान बनाई एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!