अलीगढ़

महापौर और नगर आयुक्त की पहल लाई रंग- भुकरावली को मिलेगी जल्द नई पहचान -भुकरावली में सौन्दर्यकरण के लिए नगर निगम ने शुरू की क़वायद

भुकरावली जी.टी. रोड मुख्य द्वार का बदलेगा स्वरूप वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर होगा भव्य सौंदर्यीकरण

महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व पार्षदो ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया शिलान्यासमहापौर नगर आयुक्त के प्रयास से भुकरावली एंट्री स्थल पर भव्य द्वार बनना हुआ शुरू -अगले 3 माह में कार्य पूर्ण करने का दिया लक्ष्यभुकरावली को मिलेगी नई पहचान ₹2.23 करोड़ से बनेगा भव्य वेलकम टू अलीगढ़ प्रवेश द्वारशहर में प्रवेश करते ही दिखेगी अलीगढ़ की नई तस्वीर- भुकरावली सौंदर्यीकरण परियोजना शुरूमाननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में समुचित विकास कार्यो व सौन्दर्यकरण कराने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप भुकरावली की पहचान को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में नगर निगम द्वारा वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर सुंदरीकरण कार्य शुरू किया गया।बुधवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा पार्षद दीपक चौधरी योगेश सिंघल ने द्वारा शहर के प्रवेश द्वार को आकर्षक एवं आधुनिक पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भुकरावली जी.टी. रोड मुख्य द्वार के सामने ‘वेलकम टू अलीगढ़’ थीम आधारित सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि लगभग ₹2.23 करोड़ की लागत से 90 दिनों में पूर्ण होने वाली इस परियोजना के अंतर्गत भव्य प्रवेश द्वार आकर्षक लाइटिंग पौधरोपण ट्राइगार्ड गमले ग्रीन बैल्ट सेल्फी प्वाइंट कलाकृति (म्यूरल), कलात्मक मूर्तियां बैठने की व्यवस्था तथा आधुनिक लैंडस्केपिंग सहित अनेक जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ का यह प्रवेश द्वार शहर की नई पहचान बनेगा। वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर विकसित यह परियोजना शहर की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का सुंदर संगम होगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुंदर और विकसित अलीगढ़ की पहली झलक प्रदान करना है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है यह परियोजना केवल एक प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं बल्कि अलीगढ़ की सकारात्मक और आधुनिक छवि को और मजबूत बनाने का प्रयास है। निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समयसीमा के अंदर पूर्ण कराया जाएगा जिससे अलीगढ़ में प्रवेश करते समय नागरिकों को एक आकर्षक एवं यादगार प्रवेश का अनुभव मिल सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!