अलीगढ़

चित्र प्रदर्शनी: संस्कृति, विरासत, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक

केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 के विकास कार्यों की डीडीयू चिकित्सालय में भव्य चित्र प्रदर्शनी

अलीगढ़ : केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सेवा, सुरक्षा, सम्मान एवं सुशासन के क्षेत्र में  किए गए अभूतपूर्व जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रामघाट रोड स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरूवार को महिलाओं, छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमजनमानस द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में लगे कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर एवं अलीगढ़ एयरपोर्ट की तस्वीरों ने सभी का ध्यानाकर्षण किया। उन्होंने कहा कि अब अलीगढ़ में आम लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदर्शनी स्थल पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। आमजन विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित 15 दिवसीय अभियान के तहत जिले में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जनसामान्य को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, सूचना निदेशालय से प्राप्त प्रचार सामग्री सांस्कृतिक दलों के माध्यम से भी व्यापक जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बीईओ धनीपुर वीरेश कुमार ंिसंह, बीईओ लोधा सुबोध कुमार पाठक, अनिल राघव, जितेन्द्र कुमार, प्रेमलता, दिनेश कुमार, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार वार्ष्णेय, नीरज कुमारी, बबिता गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना शर्मा, अंशु सक्सेना, ममता शर्मा, रजनी वंदना सिंह, संगीता सिंह, पवन कुमार समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
—–

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!