अलीगढ़

प्रत्येक चौराहों पर लगने वाले जाम से मिलें मुक्ति

रेलवे रोड पर लगने वाले अवैध मंगल वाजार को जनहित में हटाया जाएं -प्रदीप गंगा

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र द्बारा पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय रसलगंज पर पुलिस विभाग से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रर्दशन कर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य वसंल को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहाकि विभिन्न चैराहों पर अधिकांश तौर पर जाम की स्थिति वनी रहती है ट्रैफिक पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रहती है या सिर्फ मोवाईल से वाहनों के फोटो खींचकर चालान करने में मस्त रहती इसके अलावा प्रत्येक चौराहों से नो एन्ट्री में यश एन्ट्री में वदलना तथा अवैध रूप से लगे ठेले रेहढ़ी,फड़ व सब्जी की दुकानों से हुआ अतिक्रमण जाम लगने की इसकी प्रमुख बजह है। हमारी मांग है कि महानगर के प्रत्येक चौराहे को अतिक्रमण मुक्त किया जाये।महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा किई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित किया जाए वगैर लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के चलाने पर इन पर सख्ती से रोक लगाई जाये तथा इनके रूट भी तय किये जायें। व्यस्त बाजारों में जाने पर भी पाबन्दी लगाई भी जाये। ई – रिक्शा में दाई साइड जाल लगाकर स्थाई रूप से बंद कराई जाए ताकि चालक दाई साइड से यात्रियों को चढ़ा या उतार न सकें, इससे अधिकांश रूप से रोजाना होने वाले हादसों पर रोक लग सके।जिला वरिष्ठ महामंत्री एम ए खान गांधी ने कहामहानगर के प्रमुख चैराहों क्वार्सी ,एटा चॅुगी, सूतमिल,नादापुल, से ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में हो रही अवैध डग्गेमारी पर रोक लगाई जाए।

नगर निगम द्वारा हटाया जाने वाला अवैध अतिकमण दोबारा वापस उसी विकराल अवस्था में आ जाता है इसके लिए क्षेत्रिय पुलिसकी जबाबदेही निर्धारित की जाए।प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा किमहानगर के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री व दस्तूर जारी है ,जिसमें अवैध रूप से कुट्टू ,जिंजर विक्रेताओं के विरूद्व सख्त कानूनी कार्यवाही अमल मेंलाई जाए।जिला संयुक्त महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि
पुराने शहर में हेलमेट अनिवार्यता पर फिलहाल रोक लगाई जाए क्यों शहर की सड़के अभी पूर्ण नही हुई है भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां स्पीड भी बहुत कम होती है ऐसे क्षेत्रों में हेलमेट न होने पर चालान न किए जाएं।अवेध रूप से रेलवे रोड पर लग रहे मंगलवार वाजार को जनहित में हटाया जाएं।पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी मांगों को सुना तथा कहा कि जनहित में सभी मांगों को गंभीरतापुर्वक विचार करके निराकरण कराया जाएगा। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल,जिला वरिष्ठ महामंत्री एम ए खान गांधी, , युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष उधोग मंच राकेश वार्ष्णेय, जिला संयुक्त महामंत्री दीपक अग्रवाल,डा अजय शर्मा,प्रदीप वर्मा, संजीव अटल,हरेंद्र सिंह,रवि वार्ष्णेय मूर्ति, नवीन गुप्ता, हेमन्त गर्ग,अमित शर्मा,फैसला नईम, आशू, रामकुमार, रवि शुक्ला, अनिल कुमार, नितिन शर्मा, प्रशांत ठाकुर, अमित अग्रवाल आदि काफी व्यापारी उपस्थित थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!