अलीगढ़

प्राधिकरण सचिव ने वृद्धाश्रम छर्रा का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

समर इंटर्नशिप विधि छात्रों की बैठक कर न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी

अलीगढ़़ : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग द्वारा गुरूवार को वृद्धाआश्रम छर्रा का निरीक्षण किया गया।वृद्धाआश्रम के निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका वृद्धाआश्रम गिरजेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वृद्धाआश्रम में 82 वृद्ध रजिस्टर्ड है और गुरूवार को 79 वृद्ध आवासित हैै। जिसमें 28 महिला एवं 51 पुरूष आवसित है। सचिव द्वारा 03 वृद्धजनों के बारे में पूछे जाने पर अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि तीनों वृद्धजनो को उनके परिवारीजन अपने साथ अपने-अपने घर ले गये है।
वृद्धआश्रम की अधीक्षिका ने बताया कि वृद्धजनो के स्वास्थ्य व चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्रा द्वारा कैम्पों के आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। निरीक्षण में रसोईघर में गन्दगी व मक्खियॉ मिलने पर अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि वृद्धाआश्रम के रसोईघर की साफ-सफाई नियमित रूप से  कराना सुनिश्चित करे।
प्राधिकरण सचिव द्वारा इसके अतिरिक्त समर इंटर्नशिप विधि छात्रों की एक बैठक ली गयी बैठक में विद्यार्थियों को विभिन्न आपराधिक कानूनों (क्रिमिनल लॉ) की जानकारी देते हुए न्यायिक प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें अधिवक्ताओं के कार्य एवं न्यायिक प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त कराई। सचिव साक्षी गर्ग ने यह भी बताया कि न्यायिक व्यवस्था के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना तथा उनके विधिक कौशल का विकास करना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए न्यायिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!