स्वच्छता में श्रमदान को उमड़ा जनसैलाब -महापौर, विधायक, नगर आयुक्त ने श्रमदान कर शहर को हरित बनने के लिए लगाए पेड़
महापौर, विधायक व नगर आयुक्त ने हस्ताक्षर बोर्ड पर लिखा स्वच्छता का पैग़ाम-

स्वच्छ, सुंदर और हरित अलीगढ़ के लिए एकजुट होकर नागरिको ने किया श्रमदान-महापौर, विधायक व नगर आयुक्त ने दिलाया स्वच्छता का संकल्पमाननीय मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व स्वच्छता में श्रमदान के लिए नगर निगम शुरू किया 72 घन्टे का स्वच्छता में श्रमदान अभियान72 घन्टे के स्वच्छता में श्रमदान अभियान में श्रमदान जुटे जनप्रतिनिधि, सामजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, सफाई कर्मी, अधिकारी/कर्मचारी व अन्यमाननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 72 घंटे के “स्वच्छता में श्रमदान” अभियान का शुभारंभ शनिवार को क्वारसी चौराहे के निकट महेशपुर बाईपास, सर्किट हाउस के सामने किया गया। अभियान का शुभारंभ महापौर प्रशान्त सिंघल, विधायक कोल अनिल पाराशर एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया।कार्यक्रम के दौरान जन-जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।हस्ताक्षर बोर्ड पर महापौर प्रशान्त सिंघल ने “क्लीन अलीगढ़ – ग्रीन अलीगढ़”, विधायक कोल अनिल पाराशर ने “स्वच्छता में जन सहभागिता को सफल बनाएं, स्वच्छ अलीगढ़-स्वस्थ अलीगढ़ का सपना साकार करें” तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने “स्वच्छता में श्रमदान है अलीगढ़ की पहचान” लिखकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इसके उपरांत महापौर, विधायक एवं नगर आयुक्त ने पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं सफाई मित्रो के साथ श्रमदान करते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया शहर को हरित बनाने के संकल्प के तहत महेशपुर बाईपास स्थित स्थल पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधे को गोद लेकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नगर निगम लगातार शहर की स्वच्छता को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में श्रमदान केवल एक अभियान नहीं बल्कि जन-जन को जोड़ने वाला जनआंदोलन है। नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में अपने शहर के प्रति सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से पूर्व प्रारंभ किया गया 72 घंटे का यह विशेष स्वच्छता अभियान अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्वच्छता में श्रमदान अभियान केवल शुरुआत है। नगर निगम इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपने शहर के प्रति दायित्वों का ज्ञान कराना चाहता है।
उन्होंने बताया कि अभियान को सभी 90 वार्डों में पार्षदों के मार्गदर्शन में जनभागीदारी के साथ निरंतर चलाया जाएगा जिससे इसे एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाओं का दायित्व मीडिया सहायक अहसान रब ने संभाला।इस अवसर पर पार्षद सद्दाम अशरफी, राकेश ठाकुर, लाल सिंह, बॉबी, पवन लवानिया, कृष्णा गुप्ता, विक्रम जैमवाल, अर्बन कंपनी से एहसान सैफी, अंसार, फिरदौस,नगर निगम से अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, तपस्या यादव, कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक योगेंद्र यादव, केके सिंह, अनिल सिंह, स्टेनो देशदीपक, नाज़िर संजय सक्सेना तथा मीडिया सेल से विनय राना, रजत सिंह, अभिनव, अकील सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र, सामाजिक संगठन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



