अलीगढ़

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना से दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

किसानों को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना पशुपालकों एवं किसानों के लिए स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रही है।उन्होंने बताया कि दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रतीक्षा सूची के सभी लाभार्थियों का चयन पूर्ण कर लिया गया है।बीते वर्ष जिले को प्राप्त 08 लक्ष्यों के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से भी कुल 40 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को योजना का लाभ मिला।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले को 06 लाभार्थियों (03 महिला एवं 03 पुरुष) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतीक्षा सूची से अतिरिक्त चयन होने की पूर्ण संभावना है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अधिकाधिक संख्या में आवेदन करना चाहिए।डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन करते हुए नवीन शासनादेश जारी किया गया है, जिससे योजना का लाभ अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा।योजना के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को दुग्ध उत्पादन आधारित स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगीउन्होंने जनपद के इच्छुक पशुपालकों, किसानों एवं युवाओं से अपील की है कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर समय से आवेदन करें और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी योजना से जुड़कर दुग्ध व्यवसाय को अपनाएं और अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!