सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए की द्वितीय समन्वय बैठक
01 से 31 जुलाई तक संचारी रोग एवं 11 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

अलीगढ़ विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आहुत की गई। सीडीओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों का अपेक्षित सहयोग अवाश्यक है, ऐसे में दैनिक कार्यों के साथ ही 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित दस्तक अभियान में अपनी सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करें।बैठक का संचालन करते हुए एसीएमओ डा0 एस0के0 जैन ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत सभी विद्यालयों, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है जिसमें बाल विकास एवं शिक्षा विभाग से सहयोग अपेक्षित है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने विभागीय कार्मिकों से सहयोग सुनिश्चित कराएं।सीडीओ ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए जहां जलभराव होता है ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। विशेष रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।जिला मलेरिया अधिकारी डा0 विनीता मिश्रा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 01 जुलाई को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय से विशेष जागरूकता रैली का आयोजन कर किया जाएगा।स्कूलों में शपथ दिलाते हुए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्हांेंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की सफलता के लिए सभी ग्राम प्रधानों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाए और उपलब्ध संसाधनांे का समुचित उपयोग करते हुए फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव किया जाए। उन्होंने आरआरसी सेंटर पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि कूड़े में मच्छर जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में वहां एंटी लार्वा गतिविधियां अवश्य संचालित की जाएंबैठक में एसीएमओ डा0 दिनेश खत्री, डीआईओएस डा0 पूरन सिंह, सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी, डीपीओ के0के0 राय समेत सभी सीएमएस, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



