अलीगढ़

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में

फेज-1 में 72 भू-स्वामियों को मुआवजा वितरित, फेज-2 में 72.65 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण पूर्ण

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में विकसित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और अधिकांश प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। वहीं द्वितीय चरण में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैउन्होंने बताया कि ग्राम कीरतपुर निमाना में विकसित किए जा रहे प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 0.6300 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। धारा-11 की कार्यवाही 13 जनवरी 2024 को पूर्ण होने के बाद 20 दिसंबर 2024 को अवार्ड घोषित किया गया।कुल 76 प्रभावित भू-स्वामियों में से 72 को रुपया 1.21 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। केवल 4 भू-स्वामियों का लगभग 2.51 लाख रुपए का भुगतान आवश्यक अभिलेख उपलब्ध होने के उपरांत किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के दूसरे चरण का विकास ग्राम जसरथपुर एवं जलालपुर सिरोह, तहसील कोल में लगभग 87.88 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया जा रहा है परियोजना में लगभग रुपया 1,971 करोड़ के निवेश और रुपया 65 करोड़ की आधारभूत संरचना विकसित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे जिले में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं निवेश को नई गति मिलेगी।उन्होंने बताया कि कुल 81.0303 हेक्टेयर निजी भूमि में से 72.6526 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 8.3777 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण नियमानुसार प्रक्रियाधीन है।जलालपुर सिरोह में अधिकांश भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और जसरथपुर में भी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।सौरभ भट्ट ने बताया कि परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अभी 10 जून को जनसुनवाई भी संपन्न कराई जा चुकी है संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट एसआईए एजेंसी को भेज दी गई है और आगे की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप डिफेंस कॉरिडोर परियोजना जिले को रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र के समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!