अलीगढ़

जल्द शहर में लागू होगी वन-वे व्यवस्था

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नगर आयुक्त ने व्यापारियों संग किया मंथन

16 जुलाई से स्टेशन रोड(मधपुरा) से सेंटर पॉइंट,गांधी आई हॉस्पिटल से समद रोड होते हुए सेंटर पॉइंट एवं अचल ताल से पालीवाल रोड से हाथरस अड्डा तक-3 रोड होंगे वन-वेनगर आयुक्त ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए व्यापारियों संग पहले चरण में 16 जुलाई से वन-वे व्यवस्था को लागू किये जाने का लिया निर्णयशहर को जाम व ट्रैफिक से निज़ात दिलाने के लिए नगर आयुक्त के प्रयासों को व्यापारियों ने सराहाशहर को जाम से निज़ात व सुगम यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से अलीगढ़ में लागू किये जाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन व शहर के व्यापारियों के साथ विचार विमर्श कर पहले चरण में शहर के 3 प्रमुख सड़को को वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था से लैस करने का निर्णय लिया है.मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन व शहर के व्यापारियों संघ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वन वे व्यवस्था को लागू किये जाने पर विचार विमर्श किया। बैठक में एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह के साथ विवेक बगाई सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल वार्ष्णेय विजय अग्रवाल नितिन वार्ष्णेय संजीव सिंघल पंकज गर्ग नवीन राठी रामबाबू माहेश्वरी गनेश गुप्ता श्री कृष्ण गुप्ता संजय वार्ष्णेय सतीश माहेश्वरी आदि के साथ शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए प्रथम चरण में चिन्हित 3 सड़को को आगामी 16 जुलाई से पूर्ण रूप से वन वे ट्रैफिक के रूप में प्रभावी बनाया जायेगा

 

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत व्यापारियों के साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई शहर की तीन सड़कों को प्रथम चरण में वन वे के रूप में डेवलप करने का निर्णय लिया गया है।प्रथम चरण में 3 सड़को को वन वे के लिए चुना गया है:-सेंटर पांइट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर जा सकते हैं लेकिन गांधी आई हस्पताल से समद रोड पर एंट्री बंद रहेगीसेंटर पांइट से स्टेशन की ओर जा सकते हैं लेकिन स्टेशन से SBI होकर सेंटर पांइट आना होगाअचल ताल चौराहे से पालीवाल स्कूल होते हुए हाथरस अड्डा तक जा सकते है-हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर परवेश वर्जित रहेगा।शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्यों के आसपास अवैध रूप से सामान रखकर ट्रैफिक बाधित करने वाले व्यक्तियों को नगर निगम कैमरों के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा इन कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाएगा जिसमें सामान जब्ती के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि इन कैमरों सेअतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर होगी प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी साथ ही साथ अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर के चप्पे चप्पे पर होगी पैनी नज़र भी बन सकेगी।उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा, अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी।उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम पीली पट्टी बनवाने जा रहा है इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी*नगर आयुक्त ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में उक्त तीनों रोड पर ट्रैफिक, नगर निगम संयुक्त रूप से निरीक्षण कर इस व्यवस्था को लागू कराये जाने की क़वायद करेंगा। पहला चरण सफल होने के।उपरांत इस व्यवस्था को अन्य मार्गो पर भी लागू किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताय कि संपत्ति कर में समायोजित किये गए जलमूल्य/जलकर नगर निगम का कोई नया देयक(टैक्स)नही है बल्कि पुराने जलमूल्य/जलकर को संपत्ति कर बिल में समायोजित किया गया है। ताकि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की बचत हो सके। क्योंकि नगर निगम संपत्ति कर और जलमूल्य/जलकर के बिलो को पृथक पृथक वितरण करने में समय की बर्बादी के साथ-साथ उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है उपभोक्ताओं की सहूलियत के दृष्टिगत यह हम कदम उठाया गया हैनगर आयुक्त ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिये वर्तमान वित्तीय वर्ष-2026-27 में 30 जून तक दी जा रही छूट की अवधि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 तक कर दिया है।नगर आयुक्त ने बताया कि सम्पत्ति/जलमूल्य व जलकर बिलों से संबंधित किसी भी उपभोक्ता की आपत्ति के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र को प्राप्त करने के लिए नगर निगम सेवा भवन में हेल्प डेस्क को एक्टिव कर दिया गया है जहाँ पर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपभोक्ता अपना प्रार्थना पत्र दे सकते है। उन्होंने बताया हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली संपत्ति कर/जलमूल्य/जलकर संबंधी आपत्तियों को निस्तारण करने का लक्ष्य 15 दिन निर्धारित किया गया हैउन्होंने बताया कि उपभोक्ता को ये छूट सीमित समय के लिए दी गयी है, उपभोक्ता ऑन लाइन नगर निगम सपत्ति कर की वेबसाइट पर अपना p.t.i.n दर्ज करते हुए ऑन लाइन देयकों का भुगतान कर सकते जिसका
https://nna.marmelos.co.in/महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है सुनहरे छूट के इस अवसर में ज्यादा से ज्यादा अपने संपत्ति कर को जमा करके छूट का लाभ उठाएं

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!