अलीगढ़

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विधि छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण पत्र

अलीगढ़ द्वारा आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ

अलीगढ़ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ द्वारा आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विधि छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ श्री पंकज कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के करकमलों द्वारा इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विधिक सेवा, न्याय तक समान पहुंच और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने की प्रेरणा भी दी गई।उल्लेखनीय है कि 21 दिवसीय इस ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, विधिक जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं न्यायिक व्यवस्था के विभिन्न आयामों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनमें विधि के प्रति समझ एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!