अलीगढ़
अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने बेटी को 15 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
पूर्व मेंयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में थाना सासनीगेट पहुंच गए थाने में जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक युवती के परिजनों ने बेटी को 15 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित पक्ष के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता 12 जुलाई को पूर्व मेंयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में थाना सासनीगेट पहुंच गए। उन्होंने थाने में जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



