अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही
रेलवे स्टेशन अलीगढ पर बिहार जाने वाले यात्रियों एवं विभिन्न रेलगाडियों की हरियाणा की अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम के मद्देनजर जांच पडताल की

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पत्र संख्या-848752/ ग्यारह-ई.आई. बी./वि.प्र.अ. (द्वितीय) / 2026-27 दिनांक प्रयागराज जुलाई, 14, 2026 के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी, अलीगढ के आदेश संख्या-1086/ दिनांक 15.07.026 कम में दिनांक 16.07. 2026 एवं 17.07.2026 को जिला आबकारी अधिकारी, अलीगढ के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3, खैर अलीगढ एवं आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2, अलीगढ द्वारा व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार (क्षेत्र-3, खैर) ने थाना टप्पल पुलिस टीम के साथ टप्पल हामिदपुर रोड पर हरियाणा से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गयी, जिससे अवैध मदिरा के परिवहन पर अवैध तस्करी रोकी जा सके, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव, सेक्टर-2, अलीगढ द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन -1 अलीगढ प्रभार, अलीगढ श्री अजय कुमार सिंह व स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन अलीगढ पर बिहार जाने वाले यात्रियों एवं विभिन्न रेलगाडियों की हरियाणा की अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम के मद्देनजर जांच पडताल की गयी।



