अलीगढ़

खादी एवं ग्रामोद्योग का जागरूकता शिविर अतरौली तहसील में

स्वरोजगार योजनाओं की मिलेगी जानकारी, युवाओं व जीरो पॉवर्टी लाइन के चिन्हित लाभार्थियों से सहभागिता की अपील

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत विपणन विकास सहायता योजना के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 18 जुलाई शनिवार को दोपहर 2रू30 बजे तहसील अतरौली के सभागार में किया जाएगा।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए नवयुवकों, युवतियों, आमजन तथा जीरो पॉवर्टी लाइन के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, ऋण एवं अनुदान संबंधी प्रावधानों और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने जिले के इच्छुक युवकयुवतियों, बेरोजगार युवाओं एवं पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!