अलीगढ़

तहसील तिराहे की बनेगी नई पहचान मातृ शक्ति चौक-महापौर व नगर आयुक्त का शहर की खूबसूरती को बढ़ाने का एक और प्रयास

अलीगढ़ में 'मातृ शक्ति दीवार' का शुभारंभ- महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रखी विकास की नई नींव

अलीगढ़ में ‘मातृ शक्ति दीवार’ का शुभारंभ- महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने रखी विकास की नई नींव नुमाइश तहसील चौक पर ‘मातृ शक्ति 85 फीट दीवार के निर्माण कार्य का शुभारंभ शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान, ₹35.86 लाख से बनेगी भव्य ‘मातृ शक्ति दीवार

महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की सार्थक पहल के फलस्वरूप शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को सहेजने तथा मातृ शक्ति के सम्मान को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत नुमाइश तहसील चौक पर ‘मातृ शक्ति दीवार’ निर्माण शुरू हो गया है मंगलवार को मातृ शक्ति दीवार के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा पार्षद योगेश सिंघल, लाल सिंह, दिनेश जादौन दिनेश भारद्वाज, राजकुमार सिंह व राकेश सहाय के साथ संयुक्त रूप से किया गया। परियोजना एक नज़र में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि ये परियोजना 15वें वित्त आयोग अंतर्गत लगभग ₹35.86 लाख की लागत से प्लेटफॉर्म एवं आकर्षक मातृ शक्ति 85 फीट× 15 फीट ऊँचाई की दीवार का निर्माण कराया जाएगा। दीवार पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर रानी लक्ष्मीबाई भारत माता रानी अवन्तीबाई एवं वीरांगना झलकारीबाई के प्रेरणादायी चित्र स्थापित किए जाएंगे साथ ही मातृ शक्ति पर आधारित प्रेरक स्लोगन कलात्मक चित्रांकन आकर्षक पेंटिंग तथा आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे यह स्थल शहर का एक प्रमुख आकर्षण बनेगा।नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य की निर्धारित अवधि 60 दिन है तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत यह स्थल शहरवासियों के लिए एक आकर्षक एवं प्रेरणादायी सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित होगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है मातृ शक्ति दीवार महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक बनेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि नई पीढ़ी को देश की महान वीरांगनाओं एवं प्रेरणादायी महिलाओं के जीवन से परिचित कराने का भी माध्यम बनेगी।

कार्यक्रम में पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा सहायक अभियंता राजवीर सिंह स्टेनो कौशल शर्मा मीडिया सहायक अहसान रब, एसएफआई प्रकाश सिंह अवर अभियंता अमित कुमार आदि मौजूद थे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!