भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करने किसान घाट दिल्ली जा रहे किसानो को गाजीपुर पर पुलिस ने रोका
किसानो व पुलिस मे तीखी नोकझोंक,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व किसानो को पुलिस ने लिया हिरासत मे,बाद मे छोडा

भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करने भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के निर्देशन मे किसान घाट दिल्ली जा रहे किसानो को गाजीपुर बार्डर पर पुलिस ने रोक लिया।इस दौरान पुलिस और किसानो मे तीखी नोकझोंक भी हुई।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी किसानो के साथ इस ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सामूहिक गिरफ्तारी दी।सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार से जो अपने हक की बात कर रहा है यह तानाशाही सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने हक की लडाई लड रहे छात्रो पर जिस तरह से लाठीचार्ज और बर्बरता की गई वह एक निंदनीय है।अपने हक के लिए सरकार के खिलाफ किसानो की यह लडाई लगातार जारी रहेगी चाहे कुछ भी हो जाए।देर शाम सभी हिरासत मे लिए गए किसानो को छोड दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश सारस्वत जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अंकित खरी युवा जिला अध्यक्ष करण सिंह जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार जिला सचिव कुलदीप सिंह जिला अध्यक्ष अलीगढ़ किशन सिंह लोधी जिला महासचिव देवेंद्र कुमार प्रदेश सचिव विनोद चौधरी शिवम पांडे दिलीप सारस्वत प्रवीण ठाकुर टाइगर यादव विशाल त्यागी रामबाबू शर्मा आदि मौजूद थे
सुनील चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाकियू सुनील



