अलीगढ़

अपर प्रमुख सचिव ने वर्चुअल माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की

एंटोंमोलॉजिकल सर्विलेंस में ई-कवच पर 81 प्रतिशत फीडिंग कर अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम

अलीगढ़  संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत शनिवार को अपर प्रमुख सचिव द्वारा जूम एप के माध्यम से समीक्षा की गई। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक को जूम के माध्यम से एवं अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण फिजिकल तौर पर लखनऊ शामिल हुए।
बैठक में सभी जिलों के संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के अनुरक्षण में काम करने के निर्देश दिए गए। सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लॉकों के समस्त अधीक्षकों के द्वारा समस्त आशाओं एवं एएनएम से ई कवच पोर्टल पर बुखार, आईएलआई, क्षय रोग, कुष्ठ रोग एवं कुपोषित बच्चों की सूची के साथ ही एंटोंमोलॉजिकल सर्विलेंस भी ई कवच पर फीड कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि एंटोंमोलॉजिकल सर्विलेंस जिसमें मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए  घर-घर जाकर मच्छर ब्रीडिंग सोर्स जैसे गमले, टूटे-फूटे कवर, कूलर, फ्रिज के पीछे डिफरोश ट्रे को निस्तारित करना एवं घर-घर जाकर जन जागरूक करना है। एंटोंमोलॉजिकल सर्विलेंस एंट्री में पूरे प्रदेश में अलीगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं के माध्यम से अपनी कार्य क्षमता को दर्शाते हुए ई कवच पोर्टल एंट्री 81 प्रतिशत फीडिंग कर प्रथम स्थान पर है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!