2.49 करोड़ की लागत से सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की बढ़ेगी कार्य क्षमता
5 लाख आबादी को जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत

2.49 करोड़ की लागत से सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की बढ़ेगी कार्य क्षमता- 5 लाख आबादी को जलभराव से मिलेगी स्थायी राहतअब्दुल्ला कालेज, अमीर निशा, सीएमओ कंपाउंड, अनोना हाउस, मलखान नगर दीवानी कचहरी रोड/परिसर, जवाहर भवन, रसलगंज नई बस्ती आदि क्षेत्रों को जल भराव से मिलेगी राहतसराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन की क्षमता 10 गुना बढ़ाने का 7 करोड़ 75 लाख का प्रस्ताव शासन को नगर निगम ने भेजा- शासन से प्रस्ताव स्वकृत होने जलभराव का होगा स्थाई समाधानजलभराव से राहत दिलाने की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त की बड़ी सौग़ात-सराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन की बढ़ी तीन गुना क्षमतामहापौर व नगर आयुक्त ने डाली गई पाइप लाइन का किया निरीक्षण-7 दिन में पाइप लाइन के लिये खोदी सड़क का रिस्टोरेशन करने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देशमहापौर और नगर आयुक्त सराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन की क्षमता विस्तार परियोजना का लोकार्पणशहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी राहत प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप मलखान नगर दीवानी परिसर जवाहर भवन रसलगंज नई बस्ती आदि क्षेत्र की जल निकासी के प्रमुख स्रोत सराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन की कार्य क्षमता को बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लगभग 2 करोड़ 49 लाख की लागत से सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि परियोजना का लोकार्पण किया गया।शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षदो, जलकल विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर परियोजना का शुभारंभ किया।
♦️परियोजना एक नज़र में♦️नगर आयुक्त ने बताया कि लगभग ₹2 करोड़ 49 लाख की लागत से संचालित होने वाली इस योजना से लगभग 5 लाख की आबादी को बड़ी बारिश में होने वाले जल भराव से राहत मिलेगी परियोजना के अंतर्गत सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की पंपिंग क्षमता को दोगुना किया जाएगा। पूर्व में यहां 150 एचपी क्षमता का एक पंप संचालित था जो वर्षा ऋतु में बढ़ते जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त नहीं था वर्तमान में अतिरिक्त 150 एचपी क्षमता के 50-50 एचपी के तीन पंप स्थापित किए जाने से सराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन की कुल पंपिंग क्षमता 300 एचपी हो जाएगी।उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 600 मिमी व्यास की 1100 मीटर लंबी नई डीआई पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है पूर्व में 350 मिमी व्यास की पीवीसी पाइपलाइन के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था थी जो वर्तमान में पर्याप्त नहीं थी, नई पाइपलाइन के निर्माण से प्रभावी रूप से जलनिकासी हो सकेगी।नगर आयुक्त ने बताया कहा सराय रहमान पंम्पिंग स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण सीवर पंप है लगभग 5 लाख की आबादी व एक दर्जन से अधिक क्षेत्र के बारिश का पानी इसी पंम्पिंग स्टेशन पर निर्भर करता है। जनहित में सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की क्षमता को 10 गुना वृद्धि के लिए लगभग 7 करोड़ 75 लाख की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रस्ताव स्वकृति होने के उपरांत इस दिशा में कार्य किया जाएगा संभवतः अगले साल बारिश तक इस पंम्पिंग स्टेशन के कैचमेंट एरिया अब्दुल्ला कालेज, नई बस्ती, मलखान नगर सीएमओ कंपाउंड, दीवानी कचहरी आदि में जलनिकासी का स्थाई समाधान हो सकेगा।महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से इस सीवर पंम्पिंग स्टेशन के लिए डाली गई डीआई पाइप लाइन का जी.टी.रोड नुमाइश मैदान के सामने जाकर निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने जीएम जल को निर्देश दिए कि अगले 7 दिन में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क का रिस्टोरेशन किया जाए।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विकास ही नही शहवासियो को बेहतर जनसुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है सराय रहमान पंपिंग स्टेशन की क्षमता विस्तार शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद दीवानी कचहरी मलखान सिंह रोड वार्ड-56, वार्ड-87 सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या में रिकॉर्ड कमी आएगी और सामान्य दिनों में भी जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी एवं तेज होगी।लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद योगेश सिंघल दीपक चौधरी विनोद कुमार शाहीन हिना सैफी लाल सिंह जीएम जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह, अवर अभियंता नरेंद्र सिंह देश दीपक अहसान रब एसएफआई प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।



