नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे
छात्र-छात्राओं पर कथित दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा उसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर कथित दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा उसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में अलीगढ़ में कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी कांग्रेस कार्यालय से भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च कर रहे थे। मैरिस रोड चौराहे पर थाना सिविल लाइन एवं थाना क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था एवं यातायात का हवाला देते हुए विवेक बंसल एवं कांग्रेसजनों को वहीं रोक दिया।
पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेसजन मैरिस रोड चौराहे पर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि दिल्ली में छात्र-छात्राओं पर किया गया कथित लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ किया गया कथित बर्बरतापूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी के विरोध में पूरे देश में लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रही है। देश की वर्तमान भाजपा सरकार आँखें बंद करके और कान बंद करके बैठी हुई है I प्रधानमन्त्री जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री को सलाह देता हूँ कि आप लोग संभल जाईये कहीं ऐसा न हो कि आप लोगों के अत्याचार के विरोध में चलने वाली भयंकर आँधी आप लोगों को उड़ा न ले जाये I
विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनभावनाओं की लगातार उपेक्षा करती रही तो जनता इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक राहुल गांधी द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती। इन मांगों में प्रधानमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं से माफी मांगना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा तथा छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई शामिल है। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने तक देशभर में कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।
विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, हिना मिर्ज़ा, शाइस्ता खान, सुघरा हफीज, अनिल सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव परवेज़ अहमद, महरुद्दीन महरू, हेमंत शर्मा टोटो, सलाउद्दीन वसी, ठा० विनोद कुमार सिंह, लेखराज सिंह एड, गया प्रसाद गिर्राज, शुजात आसिफ, शिवा शर्मा, प्रवीण बघेल प्रधान, सरदार अजीत सिंह, आज़म कुरैशी, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, डूंगर सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, डा शंकर लाल, बाबू खान, लटूरीमल अग्रवाल, आमिर मुन्तजिर, कैलाश बघेल, ओमप्रकाश रेलवे, शाहरुख़ खान, आमिल हुसैन, शिव सिंह नागर, शाहिद खान, अतर सिंह, बिरजू भाई, नबी अहमद खान, रईस गाजी, कल्लू मुल्लाजी, शहबाज़ जियाउद्दीन, शादाब फज़ल, फ़राज़ किरमानी, धर्मेन्द्र वशिष्ठ, पप्पू आज़ाद, मैराज अहमद, अहमद, अमजद खान, सुनील कुमार, मोहम्मद उर्फी, जतन अग्रवाल, संजय माथुर, पिंकू बघेल, हिमांशु अग्रवाल, अनुराग प्रताप सिंह, अभिषेक गौतम, सुहैल नवेद खान. कलीम अहमद, अमित कुमार, अजहर उद्दीन, शहजाद दीवानजी, रिंकू शर्मा, विपिन कुमार, मोहम्मद ताहिर, साबिर खान, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे I



