राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, अलीगढ़ के जिला समन्वयक श्री राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया

अलीगढ़, श्री राजेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, आसना, मथुरा रोड, अलीगढ़ में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026 के अंतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, अलीगढ़ के जिला समन्वयक श्री राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की मेजबानी श्री राजेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. चौहान, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार आधारित शिक्षा तथा विद्यार्थियों में अनुसंधान की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों की जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु अनुसंधानात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त मंच है।कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के चेयरमैन श्री दिलीप सिंह जी, प्रधानाचार्य डॉ. इन्द्र प्रकाश दुबे, प्रशासक प्रभारी प्रो. तरुण हितेशी, अकादमिक प्रभारी विमलेश शर्मा,परामर्श प्रभारी कंचन दुबे, सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा शर्मा तथा श्री संजय कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मुख्य अतिथि का पुष्प एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यशाला में विद्यालय के पीजीटी भौतिक विज्ञान श्री धवल गंगल, पीजीटी रसायन विज्ञान श्रीमती अमृता सिंह, टीजीटी एवं समन्वयक सुश्री नीलम जादौन तथा टीजीटी विज्ञान सुश्री सुनीता जादौन विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, परियोजना निर्माण एवं विद्यार्थियों के वैज्ञानिक शोध मार्गदर्शन संबंधी सत्रों में भाग लिया।इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की थीम, वैज्ञानिक पद्धति, परियोजना लेखन एवं शोध-आधारित शिक्षण की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।यह संपूर्ण कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक, अलीगढ़ डॉ. पूरन सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में जिला समन्वयक श्री राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंग्रेजी पी जी टी अमन मुटरेजा ने खूबसूरत अंदाज में किया।कार्यक्रम का समापन “वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सतत विकास के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण” के सामूहिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।



