अलीगढ़

विगत दिवस संसद परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा चोला पहन कर संत समाज व धार्मिक प्रतीकों का घोर अपमान किया

अपितु संत समाज को चंदा चोर के रूप में प्रस्तुत करने का घोर पाप भी किया

विगत दिवस संसद परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा चोला पहन कर संत समाज व धार्मिक प्रतीकों का घोर अपमान किया। उन्होंने प्रदर्शन में ना केवल भगवान रामलला विराजमान की तस्वीर को पैरों के नीचे रखा गया अपितु संत समाज को चंदा चोर के रूप में प्रस्तुत करने का घोर पाप भी किया। जिससे हिंदुओं की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं।इसकी विषय को लेकर आक्रोशित सैकड़ों बजरंगबल कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ महानगर के जी टी रोड स्थित रामलीला भवन के बाहर सांसद पप्पू यादव के प्रतीक के रूप में एक कार्यकर्ता को सड़क पर बैठा कर उसको जूतों की माला पहनाई तथा सार्वजनिक रूप से उसे जूते लगा कर उसे अपमानित भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘साधु संतों का यह अपमान – नहीं सहेगा हिन्दुस्तान ‘, प्रभु राम का यह अपमान – नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, ‘ राहुल गांधी होश में आओ ‘, ‘अखिलेश यादव होश में आओ ‘, वंदे मातरम् के जोशीले नारे भी लगा रहे थे।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी नागरिकों को संबोधित करते हुए बजरंगबल के संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि श्री राममंदिर चढ़ावा धोटाले की एसआईटी जांच चल रही है कुछ अपराधी गिरफ्तार है ऐसी स्थिति में इस मामले को उठाने का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पप्पू यादव एक घोषित अपराधी हर इस पर 41 मुकदमें हत्या डकैती आदि संगीन मामलों के है। कांग्रेसी तो प्रभुराम के अस्तित्व को ही नहीं मानते। इनको श्री राम मंदिर के किसी भी मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में रावण सीतामाता का हरण करने भगवा वेश में आया था, कल पप्पू यादव जैसा अपराधी भगवा वेश में आया भारत के लोकतंत्र का हरण करने।पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनने पर घोर आपत्ति करते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि किसी भी पूज्य संत का इस मामले से कोई संलिप्तता सिद्ध नहीं हुई तो इसने संतों का अपमान करने को भगवा वस्त्र क्यों धारण किया? उन्होंने श्री राम प्रभु का चित्र को फ़ैज़ाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के चरणों में रखने की घटना को करोड़ों हिन्दुओंकी आस्था को रौंदने की संज्ञा दी है और घोर पाप किया है।गौरव शर्मा ने देश के युवा प्रतिनिधि के रूप में पप्पू यादव सहित सभी कांग्रेसियों समाजवादी पार्टी आदि को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में हिंदुओं का अपमान का प्रयास करोगे तो जनता तुमको सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटेगी।बजरंगबल के संरक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि जब भी मोदी सरकार देश व्यवस्था परिवर्तन के गंभीर विषय उठाती है भाजपा विरोधी राजनीतिक दल सनातन संस्कृति का हिंदुत्व का अपमान करने लगते हैं। जब मोदी सरकार एफसीआरए संशोधन बिल, एनआरसी बिल परिसीमन बिल महिला आरक्षण आदि प्रावधानों को ला रही है तो विरोधी ईसाई मिशनरियों मदरसा छाप जिहादियों वामपंथियों और मोदी विरोधी मीडिया कर्मियों में बेचैनी है।इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा महाराष्ट्र दिल्ली बिहार असम के बाद पश्चिमी बंगाल हारने के बाद भाजपा विरोधियों को उत्तरप्रदेश और पंजाब हारने का डर सता रहा है इसलिए वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

इस अवसर पर आक्रोशित स्वर में बजरंगबल के महानगर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संत भेष धारी पप्पू यादव को पीटने का उपक्रम सनातन संस्कृति का घोर अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण के अनेक प्रदेशों तमिलनाडु केरल आंध्रप्रदेश कर्नाटक आदि में मंदिरों का पैसा सोना लुटा गया और मंदिर की जमीनों को नीलम के दिया गया तब इन्होंने यह मुद्दे क्यों नहीं उठाए। क्योंकि इन्हें हर हाल में हिंदुओं का अपमान करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीराममंदिर तीर्थ न्यास से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है फिर भी चंदा चोर – गद्दी छोड़ के नारे लगाए। मतलब साफ है इनको श्री राममंदिर चढ़ावा चोरी से कोई मतलब नहीं इन्हें उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में हार का डर सता रहा है।

बजरंगबल के विभाग संयोजक शेखर शर्मा ने कहा कि मुझे सबसे अधिक रोष भाजपा सांसदों पर हैं क्योंकि तुम राम जी कृपा से सत्ता में हो और संसद परिसर में रामजी का अपमान होता रहा और तुम नपुसंकों की तरह मौन क्यों रहे ?

इस अवसर पर बजरंग बल संयोजक ने अपने साथियों पदाधिकारियों के साथ थाना प्रभारी विजय सिंह को एक तहरीर प्रेषित की जिसमें पप्पू यादव पर संत समाज प्रभु राम के अपमान के गंभीर आरोप लगाये गए हैं तथा रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही का विश्वास व्यक्त भी किया।

इस अवसर पर डॉ ऋषभदेव शर्मा, डॉ दीपक कुमार ,डॉ दीपक सक्सेना, शेखर शर्मा, संजय सिंह, रवि राठी, अमित भारद्वाज, मोनू पंडित, सतीश मूर्ति, गुलशन ठाकुर, अजय सिंह ,रितेश वर्मा, अजय गुप्ता, देव राहुल, गोपाल कुमार, केशव चौधरी, रमाकांत बजरंगी, धनंजय शर्मा, रोहित वार्ष्णेय, सचिन कश्यप, संदीप शर्मा, नीरज पंडित, राहुल गोस्वामी, विपिन मित्तल, आशु सक्सेना, राहुल शर्मा, मनीष बजरंगी, नितिन , निहाल राजपूत, लखन सैनी , राहुल मित्तल, राजा बाबू , बंटी कुमार, संदीप गब्बर , सुनील चौहान, दीपक सक्सेना, अमित शर्मा , जतिन वार्ष्णेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व राष्ट्रवादी नागरिक उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!