अलीगढ़

’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने के लिए युवा MY Bharat  पोर्टल पर करंे पंजीकरण

-सोनाली नेगी, जिला युवा अधिकारी
अलीगढ़ : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ’’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री वार्णेय महाविद्यालय के शेखर सर्राफ मेमोरीयल हाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सजीव कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि प्राचार्या श्री वार्णेय कालेज नीता और एनएसएस अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/वीट बॉक्सिग, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने प्रतिभागियों को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को ’’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’’ की शपथ दिलाई एवं नशा मुक्त समाज व विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
प्रतियोगिता में समूह गीत में भूपेन्द्र, समूह नृत्य और नुक्कड़ नाटक में समूह एएमयू एवं भाषण में भूमिश्री, विवेक, जयदेव, स्लोगन लेखन में धीरज, सभ्यता, रिया, कविता पाठ में भूपेंद्र, चेष्टा, भूमि, रील्स मेकिंग में विवेक, चिराग, यथार्थ, पेंटिंग में अजय, प्रदीप, अर्चित, विशाल ने अलग- अलग स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री वार्णेय महाविद्यालय के साथ ही लेखा और कार्यक्रम सहायक महिपाल सिंह एवं धनंजय उपाध्याय जी का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, सहयोगी संस्थाओं एवं श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!