
नगर आयुक्त की स्मार्ट पहल से शहर बनेगा कचरा मुक्त, सफाई व्यवस्था होगी अधिक प्रभावी और आधुनिकजगह जगह कचरे के ढेर से मिलेगी निज़ात-नगर आयुक्त ने अर्बन कम्पनी द्वारा बनवाई गई-टिप कार्ट मशीन का देखा डेमोस्टेशन जल्द शहर को जगह जगह कचरे से निज़ात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने मुहिम की तेज़शहर के 90 पार्षद वार्डो में कार्यरत रिक्शा व हथगाड़ी सफ़ाई कर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत नगरीय सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल करते हुए नगर निगम के सभी 90 पार्षद वार्डों में आगामी सितंबर माह से “टिप कार्ट मशीन” के संचालन के निर्देश दिए हैं। इस नई व्यवस्था के लागू होने से गली-मोहल्लों में हाथगाड़ी एवं साइकिल रिक्शा के माध्यम से कचरा ढोने के दौरान सड़क पर कचरा गिरने की समस्या पूरी तरह समाप्त होगी तथा शहर की सड़कों एवं गलियों को कचरा मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।शनिवार को शहर में घर-घर से कूड़ा संग्रहण का कार्य कर रही अर्बन कंपनी द्वारा नगर निगम के टाटा एसीएस (TATA ACE) वाहन पर विशेष तकनीकी अटैचमेंट लगाकर तैयार की गई टिप कार्ट मशीन का प्रदर्शन (डेमो) नगर आयुक्त के समक्ष किया गया। मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं दक्षता का अवलोकन करने के बाद नगर आयुक्त ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए आगामी सितंबर माह से सभी 90 वार्डों में लागू करने के निर्देश दिए।तकनीकी जानकारी टिप कार्ट मशीननगर आयुक्त ने बताया कि टिप कार्ट मशीन एक हाइड्रोलिक अथवा मैकेनिकल लिफ्टिंग सिस्टम आधारित कचरा ट्रांसफर अटैचमेंट है, जिसे छोटे वाणिज्यिक वाहनों जैसे टाटा एसीई (TATA ACE) पर लगाया जाता है। यह मशीन हाथगाड़ी, ट्रॉली अथवा साइकिल रिक्शा में एकत्रित कचरे को बिना हाथ लगाए सुरक्षित तरीके से वाहन में स्थानांतरित करती है।
ये होंगे सुधार नगर आयुक्त ने बताया इसके उपयोग से गली-मोहल्लों एवं मुख्य सड़कों पर कचरा बिखरने की समस्या समाप्त होगी। जगह-जगह बनने वाली छोटे-बड़े कचरे की ढेरियां पूरी तरह खत्म होंगी।सफाई कर्मचारियों का कार्य आसान, सुरक्षित एवं तेज होगा। कचरा परिवहन में समय एवं श्रम की बचत होगी। दुर्गंध एवं प्रदूषण में कमी आएगी।शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों को अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल घर घर से कचरा उठाना नहीं बल्कि कचरा परिवहन की पूरी प्रक्रिया को आधुनिक, वैज्ञानिक स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना है। वर्तमान व्यवस्था में सफाई कर्मचारी हाथगाड़ी अथवा साइकिल रिक्शा से एकत्रित कचरे को दूर स्थित डंपिंग प्वाइंट तक ले जाते हैं, जिससे रास्ते में कचरा गिरने, दुर्गंध फैलने तथा सफाई कर्मचारियों को अनावश्यक दूरी तय करने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। टिप कार्ट मशीन इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान प्रस्तुत करेगी।सितंबर माह तक नगर निगम ने शहर की सभी प्रमुख सड़कों एवं गली-मोहल्लों को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक वार्ड में टिप कार्ट मशीन तैनात रहेगी
जिसमें सफाई कर्मचारी अपनी हाथगाड़ी अथवा साइकिल रिक्शा से एकत्रित कचरा सीधे डाल सकेंगे। इसके बाद मशीन कचरे को सुरक्षित रूप से वाहन में स्थानांतरित करेगी, जिससे सड़क पर कचरा गिरने की संभावना समाप्त हो जाएगी।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा स्वच्छ सुंदर और आधुनिक अलीगढ़ हमारा संकल्प है। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सभी 90 वार्डों में टिप कार्ट मशीन लागू करने का निर्णय एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गली-मोहल्लों में कचरा बिखरने की समस्या समाप्त होगी सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित बनेगी तथा सफाई कर्मचारियों के कार्य करने की क्षमता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।



