स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को होगी 05 किमी क्रॉस कंट्री दौड़
15 अगस्त 2026 को महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में 05 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

अलीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में 05 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सौजन्य से आयोजित होगी।क्रीड़ा अधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ मंडल ने बताया है कि क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ प्रातः 06 बजे जिलाधिकारी आवास से होगा। धावक सुभाष चौक, दीवानी, तस्वीर महल होते हुए कलैक्ट्रेट के सामने से मुड़कर एएमयू सर्किल, लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स चौराहा, मैरिस रोड, केलानगर चौराहा एवं क्वार्सी चुंगी से रामघाट रोड होते हुए महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचकर दौड़ पूरी करेंगे।प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता धावकों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं धावकों से प्रतिभाग करने की अपील की है।



