अलीगढ़
कलैक्ट्रेट में 13 को करेंगे आरटीआई मामलों की समीक्षा
प्रेस वार्ता के उपरांत ब्लॉक व तहसील का करेंगे निरीक्षण

अलीगढ़ : मा0 राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश श्री मोहम्मद नदीम 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।मा0 राज्य सूचना आयुक्त द्वारा अपराह्न लगभग 01ः30 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की जाएगी। प्रेस वार्ता के उपरांत वह किसी एक विकासखण्ड और तहसील का निरीक्षण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मोहम्मद नदीम 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11ः30 बजे अलीगढ़ सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।



