अलीगढ़

पीएम ई-विद्या अब हर बच्चे तक पहुंचेगा

पीएम ई विद्या समन्वयक कमल किशोर एससीईआरटी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

अलीगढ़ : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रत्येक बच्चे तक पहुँचाने के भारत सरकार के महत्वाकांक्षी पीएम ई विद्या अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में एससीईआरटी निदेशक डॉ गणेश कुमार, नोडल पीएम ई विद्या डॉ पवन कुमार सचान, संयुक्त निदेशक एवं पीएम ई विद्या समन्वयक कमल किशोर एससीईआरटी के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाएनसीईआरटी व एससीईआरटी के सहयोग से आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत जनपद में पीएम ईविद्या की एडवोकेसी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को जनपद नोडल की जिम्मेदारी देकर की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है इससे शिक्षा का स्तर और पहुंच बढ़ेगी। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राजीव कुमार अग्रवाल जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ एवं डायट अलीगढ़ के प्रवक्ता रितेश कुमार का चयन किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एनसीईआरटी टीम द्वारा डिजिटल कंटेंट डिज़ाइन, स्टूडियो प्रस्तुतीकरण, शैक्षिक वीडियो निर्माण, गुणवत्ता मूल्यांकन तथा प्रभावी डिजिटल शिक्षण की आधुनिकतकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एसीईआरटी निदेशक ने कहा कि पीएम ई-विद्या केवल शैक्षिक वीडियो प्रसारण की योजना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समान रूप से उपलब्ध कराने का राष्ट्रीय मिशन है। राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चे पीएम ई-विद्या के डीटीएच चैनलों, यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का नियमित उपयोग करें इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। नोडल पीएम ई-विद्या डॉ पवन कुमार सचान द्वारा जनपद के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संदर्भदाताओं में एससीईआरटी उत्तर प्रदेश  के ज्ञान बहादुर, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित कुमार, धर्मेंद्र सचान, शिखा साहू, आशीष कुमार दीक्षित की मुख्य भूमिका रही।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!