अब शहर को सीवर मैनहॉल के ओवरफ्लो होने से मिलेगी निज़ात-सीवर सफ़ाई व्यवस्था होगी रोबोट आधारित
शहर की सीवर सफ़ाई व्यवस्था पूर्णतः 1 अक्टूबर से होगी Mechanized (मैकेनाइज्ड)-नगर निगम Preventive (प्रीवेंटिव) सीवर सफ़ाई की ओर हुआ अग्रसर

शहर की सीवर सफ़ाई व्यवस्था पूर्णतः 1 अक्टूबर से होगी Mechanized (मैकेनाइज्ड)-नगर निगम Preventive (प्रीवेंटिव) सीवर सफ़ाई की ओर हुआ अग्रसरसमय से पहले सीवर मैनहॉल की सफ़ाई व निगरानी को एक्टिव मोड पर रहेगा नगर निगम -जल्द सीवर मैनहॉल ओवरफ्लो की समस्या का होगा अंत107 किलोमीटर लंबी शहर की सीवर लाइन के 1200 मैनहॉल व सीएम ग्रिड व भविष्य में अन्य माध्यम से बनी सीवर लाइन की सफ़ाई अब होगी Mechanized (मैकेनाइज्ड)महापौर व नगर आयुक्त ने मैनहॉल क्लीनिंग मशीन का लिया ट्रायलमेकेनिकल मशीन से सीवर सफाई का हुआ जयंगज में ट्रायल- महापौर और नगर आयुक्त ने खुद परखा मेकेनिकल मशीन को-मैन्युअल लेबर से सीवर सफाई के जोखिम को देखते हुए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया मेकेनिकल मशीन से सफाई का कदम-1 मशीन करेंगी 15 से 20 सीवर मैनहोल की सफ़ाई-सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सीवर सफाई कार्य की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए महापौर व नगर आयुक्त का अहम कदमनगरीय क्षेत्र की सीवर लाइन के बंद मैनहॉल की मेकेनिकल मशीन से सफाई कराए जाने और सीवर सफाई कार्य को पूर्ण रूप से सुरक्षित बनाये जाने के उद्देश्य से महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर जल्द शहर के सीवर मैनहोल की सफ़ाई मैनुअल की जगह मेकेनिकल होने जा रही है। शहर में लगभग 107 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन के 1200 सीवर मैनहोल है जिनके चौक होने से सीवर का पानी सड़कों पर बहाने व बारिश में जल भराव की समस्या का भी सामना आये दिन शहवासियो को करना पड़ता है। इस जटिल समस्या के स्थाई निदान की दिशा में नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
शहर के चौक मैनहोल की सफाई मैकेनिकल कराये जाने के लिए महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैक्टर माउंटेड सीवर मैनहोल क्लीनिग मशीन की कार्यप्रणाली का जयंगज क्षेत्र में पहुंच कर बंद सीवर लाइन के एक मैनहोल की सफ़ाई करते हुए ट्रायल लिया। मौके पर महापौर व नगर आयुक्त को उक्त मशीन का डेमो देने वाले कंपनी इंजीनियर ने बताया कि ट्रैक्टर माउंटेड सीवर मैनहोल क्लीनिग मशीन का इस्तेमाल शहर की तंग गलियों में आसानी से किया जा सकता है, कानपुर, लखनऊ, गाज़ियाबाद आदि नगर निगमों में इसी मशीनों की मदद से चौक सीवर मैनहोल की संतोषजनक सफ़ाई की जाती है उक्त 1 मशीन एक दिन में लगभग 15-20 मैनहोल की आसानी से सफाई करती है किसी भी मैनुअल लेबर के सीवर लाइन मैनहोल में उतरने की जरूरत नही पड़ती।मशीन का परीक्षण करने के उपरांत महापौर व नगर आयुक्त ने इस मशीन को अलीगढ़ की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप पाया और निर्णय लिया शहर में लगभग नगर निगम के 1200 सीवर मैनहोल की सफ़ाई का कार्य इसी तर्ज पर मेकेनिकल कराया जाए।मौके पर नगर आयुक्त ने प्रभारी महाप्रबंधक जल अजय कुमार सक्सेना को नगर निगम द्वारा पूर्व में बिना ट्रैक्टर माउंटेड वाली क्रय की गई 2 सीवर क्लीनिग मशीन को क्रियाशील कराकर उनको भी इसी मशीन की तर्ज पर ट्रैक्टर माउंटेड कराने व उक्त दोनों मशीनों का संचालन एजेंसी के माध्यम से 2 साल के लिए कराए जाने व उपयोगिता व आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त मशीनों को क्रय करने के लिए व्यव का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बेहद महत्वपूर्ण जानकारीनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर की सीवर सफ़ाई व्यवस्था पूर्णतः 1 अक्टूबर से होगी Mechanized (मैकेनाइज्ड) होगी नगर निगम Preventive (प्रीवेंटिव) सीवर सफ़ाई की ओर हुआ अग्रसर हो रहा है। इस व्यवस्था से समय से पहले सीवर मैनहॉल की सफ़ाई व निगरानी को एक्टिव मोड पर नगर निगम रहेगा और इस व्यवस्था से जल्द सीवर मैनहॉल ओवरफ्लो की समस्या से शहवासियो को निज़ात भी मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 107 किलोमीटर लंबी शहर की सीवर लाइन के 1200 मैनहॉल व सीएम ग्रिड व भविष्य में अन्य माध्यम से बनी सीवर लाइन की सफ़ाई को भी Mechanized (मैकेनाइज्ड) रोबोट के जरिये कराया जाएगा। सीवर मैनहोल की इस मशीन से सफाई कराए जाने के सार्थक परिणाम सामने आएंगे जहां एक और मैनुअल लेबर की जान के जोखिम का खतरा खत्म होगानगर आयुक्त ने बताया कि इस रोबोटिक मशीन की मदद से सीवर लाइन में कार्बन मोनोऑक्साइड हाइड्रोजन सल्फेट मेथेन धुंआअमोनिया गैस रिसाव का अलर्ट, रोबोटिक मशीन के मॉनिटर पर डिस्प्ले के साथ-साथ बहुत ही कम समय में सीवर लाइन की अधिक से अधिक सफाई संभव हो सकेगी जिससे मैनपॉवर और समय की बचत होगी।उन्होंने कहा इस मशीन की मदद से एक मशीन लगभग 15 से 20 सीवरमैन हॉल की सफाई आधुनिक तकनीक और पूर्ण सुरक्षा के साथ की जा सकेगी जबकि अमूमन कर्मचारियों की मदद से 5 से 7 मेनहोल ही एक ही दिन में साफ़ हो पाते है।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा शहर में सीवर लाइन के चौक होने की समस्या के निदान की दिशा में नगर निगम प्रयासरत है आने वाले दिनों में इन मशीनो से बिना किसी जोखिम उठाये आसानी से तंग गलियों में सीवर मैनहोल की सफ़ाई संभव हो सकेगी।



