अलीगढ़

अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ के एथलीट खिलाड़ी सौम्य चाहर पुत्र श्री ओमवीर सिंह (एल आई यू पुलिस अलीगढ़

प्रथम स्थान हासिल कर दिल्ली खेल यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित दिल्ली स्पोर्ट स्कूल में चयन होने पर एथलीट सौम्य चाहर एवं कोचों का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया

अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ के एथलीट खिलाड़ी सौम्य चाहर पुत्र श्री ओमवीर सिंह (एल आई यू पुलिस अलीगढ़) मूलनिवासी आगरा हाल पता क्वार्सी अलीगढ़ द्वारा नेशनल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर दिल्ली खेल यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित दिल्ली स्पोर्ट स्कूल में चयन होने पर एथलीट सौम्य चाहर एवं कोचों का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया

यह पूरे भारत से एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका इस बार पुरुष वर्ग एथलीट रनिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर चयन हुआ है। अब इनकी एशियाई ,ओलंपिक व अन्य बड़ी प्रतिस्पर्धा की तैयारी अंतर्राष्ट्रीय कोचों की निगरानी में दिल्ली में कराई जाएगी। एथलीट खिलाड़ी सौम्य चाहर ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर कड़ी मेहनत माता-पिता का सहयोग एवं कोचों का मार्गदर्शन बताया । और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाकर देश का नाम रोशन करने की बात कही इनका कोच के रूप में इनका सहयोग श्री अमित चौधरी, श्री मनोज बघेल एवं श्री शौकत अली द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से श्री गोपाल आर्य मास्टर नेशनल खिलाड़ी, श्री सूरज सैनी मास्टर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, श्री हीरा सिंह नेशनल खिलाड़ी बीएसएफ,, श्री विकास चौहान कोच , श्रीमती बीनेश देवी आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!