गोविंद सिंह को मैनपुरी स्थानांतरण पर विदाई, मनोज कुमार का अलीगढ़ में स्वागत
कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने गोविंद सिंह को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक गोविंद सिंह जी का अलीगढ़ से मैनपुरी स्थानांतरण होने तथा फिरोजाबाद से अलीगढ़ स्थानांतरित होकर आए मनोज कुमार जी के स्वागत के अवसर पर रविवार को रेलवे स्टाफ की ओर से सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने गोविंद सिंह को सम्मानित कर उनके कार्यकाल की सराहना की और भावभीनी विदाई दी। सहकर्मियों ने कहा कि गोविंद सिंह ने अलीगढ़ रेलवे में अपनी सेवाओं के दौरान जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और अपने सरल, सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार से सभी के बीच एक विशेष स्थान बनाया।वहीं, फिरोजाबाद से अलीगढ़ स्थानांतरित होकर आए मनोज कुमार का रेलवे स्टाफ ने स्वागत एवं सम्मान किया। सहकर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ अलीगढ़ रेलवे को मिलेगा।इस अवसर पर स्टाफ की ओर से गोविंद सिंह एवं मनोज कुमार को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विदाई के समय माहौल भावुक रहा।गोविंद सिंह ने सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ में कार्यकाल के दौरान उन्हें स्टाफ का हमेशा सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वह सदैव याद रखेंगे। वहीं मनोज कुमार ने सभी सहकर्मियों का आभार जताते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।



