अलीगढ़

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई के तत्वावधान में गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में महाकवि तुलसीदास जी की जयंती समारोह भव्य रूप में संपन्न हुआ

कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण बन्धुओ का सम्मान किया गया

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई के तत्वावधान में गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में महाकवि तुलसीदास जी की जयंती समारोह भव्य रूप में संपन्न हुआ । जिसका शुभारंभ सुंदरकांड से हुआ।कार्यक्रम में सभी ब्राह्मण बन्धुओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश कुमार गौतम सांसद अलीगढ़ रहे सांसद ने अपने संबोधन में कहा की ब्राह्मण समाज सभी भाई एक दूसरे पर टीका टिप्पणी न करें तथा सर्व समाज को संकट के समय पूरा सहयोग करें ,उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के लिए मैं किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं ।मेरा त्याग हमेशा समाज के लिए रहेगा ।जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि हमारे समाज में से टैलेंट की कमी होती जा रही है यही नहीं गरीबी भी बढती जा रही है । उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए आपस में आलोचना न करें बल्कि संकट के समय या राजनीति की में उभरते हुए चेहरे को आगे बढ़ने का कार्य करें ।

 

कार्यक्रम में डॉ हरीश शर्मा ,हितेंद्र कुमार उपाध्याय बंटी, संजय शर्मा राजा ,संजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष खैर, शिवनारायण शर्मा जिला महामंत्री भाजपा, डॉ अशोक शर्मा, अजीत गौड, अशोक कुमार उपाध्याय, राजकुमार भारद्वाज ,डॉक्टर पुनीत पालीवाल ,डॉ दिनेश शर्मा, मनीष कौशिक, मधुरेस द्विवेदी , राकेश शर्मा ,दिवाकर गौड ,आदि ने संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जे.सी. शर्मा ने तथा संचालन पवन शर्मा एसकेडी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भू दत्त मिश्र एडवोकेट,महामंत्री के. एस. शर्मा ,उपाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ,मंडल अध्यक्ष नेकराम शर्मा ,प्रांतीय प्रवक्ता डॉक्टर के.बी. दुबे. योगेश गौड ,यज्ञ दत्त शर्मा ,उमेश गौड़ ,मुरारी लाल शर्मा ,वीरेंद्र भान पचौरी , प्रमोद शर्मा, देवी चरण शर्मा नरेंद्र पचौरी अनूप मिश्रा, सुरेंद्र पचौरी पूर्व पार्षद, निलेश भारद्वाज नामित पार्षद, मदन शर्मा खेर, मनोज शर्मा ,डॉक्टर मुकेश शर्मा, आदि विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ो ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!