ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस एफएलसी के लिए खोला एवं बंद किया गया
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के तहत हुई पूरी प्रक्रिया

अलीगढ़ : अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को सोमवार 31 अगस्त सोमवार को फर्स्ट लेवल चेकिंग के प्रयोजन से नियमानुसार वीडियोग्राफी के तहत खोला गया और एफएलसी संबंधी कार्यवाही के उपरांत बंद किया गया।उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस को खोलने एवं बंद करने की पूरी प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान चौ. विजेन्द्र सिंह, रिटर्निंग याचिकाकर्ता, 15-अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि उमेश कुमार शर्मा, भाजपा के महानगर महामंत्री सुभाष गुप्ता एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के इदरीस मुहम्मद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी नदीम गफूर एवं समाजवादी पार्टी के शादाब जैदी, शाकिर अंसारी एवं शहजाद अली उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण, सुरक्षा एवं संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विस्तृत प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है। संबंधित प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।



