जीएम जल सहित 7 कार्मिक हुए सेवानिवृत्त-नगर आयुक्त सहित अधिकारी/कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जीएम सहित कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
नगर निगम सेवा भवन में भव्य विदाई समारोह हुआ

जीएम जल सहित 7 कार्मिक हुए सेवानिवृत्त-नगर आयुक्त सहित अधिकारी/कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जीएम सहित कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
नगर निगम अलीगढ़ 31 अगस्त को जीएम जल डॉ पी.के.सिंह सहित विभिन्न विभाग के 1 अधिकारी व 6 सामान्य/सफ़ाई कार्मिक सेवानिवृत्त हुए। जिनका नगर निगम सेवा भवन में भव्य विदाई समारोह हुआ।
विदाई समारोह में 14 वर्ष व 38 साल की राजकीय सेवा का कार्यकाल पूर्ण कर जीएम जल डॉ. पी.के.सिंह नगर निगम अलीगढ़ से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कार्यक्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जीएम जल पी.के.सिंह सहित सभी कार्मिकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर निगम में जीएम जल के 14 माह तक कार्यकाल व अनुभवों को साझा किया।
सेवानिवृत होने वाली कर्मचारी अधिकारी जीएम जल डॉ पीके सिंह, रमेश चंद्र, राजेश, रामकुमार शारदा, शीला, उदयवीर सेवानिवृत्त हुए।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक स्वाभाविक पड़ाव है, लेकिन किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ की गई सेवाएँ सदैव स्मरणीय रहती हैं। आज नगर निगम परिवार से सेवानिवृत्त हो रहे जीएम जल डॉ. पी.के. सिंह सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में नगर निगम और जनसेवा के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह मुख्य अभियंता बीके सिंह कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना आशीष शुक्ला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सुनील टुंडा सहित अनेको अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।



