अलीगढ़

हरिद्वार शिविर में जायेंगे अलीगढ़ से योग साधक

अलीगढ़। रविवार को पतंजलि जिला कार्यालय सीताराम मंदिर दुवे का पड़ाव जीटी रोड पर पतंजलि योगपीठ के पांचो संगठनों ने बैठक आयोजित

*
अलीगढ़। रविवार को पतंजलि जिला कार्यालय सीताराम मंदिर दुवे का पड़ाव जीटी रोड पर पतंजलि योगपीठ के पांचो संगठनों ने बैठक आयोजित की जिसमें योग का विस्तार तथा हरिद्वार योग शिविर जाने वाले साधकों के नियमों पर भी विचार विमर्श किया गया, कार्य योजना बैठक में मुख्य रूप से राज्य महिला प्रभारी श्रीमती श्रीदेवी ने कहा योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वजन नियंत्रित रहता है, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य रहता है। प्रतिदिन 20 मिनट प्राणायाम और ध्यान करने से तनाव, चिंता और अनिद्रा की समस्या कम होती है। एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि होती है।, विद्यार्थियों और युवाओं का योग से पढ़ाई में मन लगता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक सोच दूर होती है। श्रीमती श्रीदेवी ने सभी से अपील की कि योग को केवल योग दिवस, अन्य कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर इन्दिरा गुप्ता, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवि कर आर्य, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश कुमार शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी, युवा भारत जिला प्रभारी मनोज झा, महिला पतंजलि जिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी प्रज्ञा मित्तल, महामंत्री महिला मधु गुप्ता, श्रीमती यशलता गुप्ता, सुमन नंदा, सुमन शर्मा, संध्या आर्य, रणविजय सिंह, चिरंजीलाल शर्मा, नितिन सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, डीपी गौड़, शंकरलाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वीरेश यादव, महानगर यज्ञ प्रभारी बॉबी आर्य विजय वर्मा, सुनील कुमार, प्रीति गोयल, अमरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!