विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में युवा करें प्रतिभाग
महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गुंजन अग्रवाल एवं कृष्ण कुमार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा

-सोनाली नेगी
अलीगढ़ : माय भारत अलीगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में श्री वार्ष्णेय कॉलेज एवं डी.एस. कॉलेज में जिला युवा अधिकारी सुश्री सोनाली नेगी के मार्गदर्शन में युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 क्विज में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संबंधित महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गुंजन अग्रवाल एवं कृष्ण कुमार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
युवाओं को जानकारी दी गई कि VBYLD 2027 क्विज का आयोजन 30 सितंबर तक किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों के युवा विभाग द्वारा जारी QR Code को स्कैन करके ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं। क्विज में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए प्रतिभागियों को 600 सेकंड यानी 10 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को क्विज में एक बार प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को मोबाइल से दिए गए फत् ब्वकम को स्कैन करने के बाद खुलने वाले लिंक https://tinyurl.com/ViksitBharatQuiz पर जाकर पंजीकरण कर क्विज को निर्धारित समय में पूरा करके सबमिट करना होगा।
इस अवसर पर युवाओं को बताया गया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है। जिला युवा अधिकारी सुश्री सोनाली नेगी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को क्विज में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवाओं एवं ग्रामीण समुदायों से संपर्क कर उन्हें भी क्विज की जानकारी दी जा रही है।



