अलीगढ़

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक संपन्न

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आहुत की गई

अलीगढ़  मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आहुत की गई। मा0 अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति, नलकूपों का रोस्टर के अनुसार संचालन एवं रजवाहों व माइनरों में टेल फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए मा0 अध्यक्ष ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किसान बन्धुओं को सुझाव दिया कि वह अपनी समस्या से संबंधित पत्र की एक प्रति अपने पास अवश्य रखें ताकि आवश्यकतानुरूप सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत कर सकें उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समस्या या शिकायत लेकर आए किसान बंधुओं से सद्व्यवहार कर संवेदनशीलता से उनकी शिकायतों को सुन उनका नियमानुसार निस्तारण करें। बैठक में मा0 अध्यक्ष द्वारा विगत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण वं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!