अलीगढ़
जिले में स्वाइन फ्लू की स्थिति नियंत्रण में, 21 मरीज हुए पूर्णतः स्वस्थ
197 आरटीपीसीआर जांचें कराई गई हैं, जिनमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

अलीगढ़ जिले में एच1एन1 स्वाइन फ्लू की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर0एन0 सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 197 आरटीपीसीआर जांचें कराई गई हैं, जिनमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उन्होंने बताया कि संक्रमित 46 मरीजों में से 21 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है अब तक एच1एन1 से जिले में किसी मरीज की मृत्यु की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं एवं वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और 91 मरीजों को आवश्यकतानुसार प्रतिरक्षित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



