अलीगढ़

राष्ट्रीय जनसंख्या परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत लोक नृत्य, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन

अलीगढ़ में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक नृत्य, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

अलीगढ़।राष्ट्रीय जनसंख्या परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत श्री महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक नृत्य, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसंख्या जागरूकता, परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न लोक संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न चुनौतियों, संतुलित परिवार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जागरूक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में आकर्षक चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा राजीव कुमार अग्रवाल,नोडल अधिकारी शिल्पी अनुज विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु गौतम एवं निर्णायक सदस्यों द्वारा अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र/पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!