अलीगढ़

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने किया रूट का भ्रमण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अचलताल गणेश मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण

अलीगढ़ गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिन बुधवार को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव द्वारा मार्गों और रूटों का भ्रमण किया गया* और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर नगर आयुक्त ने अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक जाने वाली सड़कों, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण की स्थिति को देखा।भ्रमण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि –

1. गणेश चतुर्थी से पहले सभी प्रमुख मार्गों के गड्ढे भरवाकर मरम्मत कराई जाए।
2. बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए।
3. मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और कूड़ा तत्काल उठवाया जाए।
4. रूट पर अतिक्रमण को हटवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं और झांकियों को निकलने में कोई परेशानी न हो।अपर नगर आयुक्त ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।इस अवसर पर मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय,चीफ इंजीनियर, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामा नंद त्यागी, जेई रोहित पांडे,नगर निगम के संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!