ब्रांडेड आटे में गोलमाल, पैकिंग खोल मिला रहे थे सादा, खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मार भरे सैंपल
अलीगढ़ के सुदामापुरी स्थित अग्रवाल किराना स्टोर पर ब्रांडेड आटे की पैकिंग खोलकर सादा आटा मिलाना और आटा निकालने के मामले का खुलासा हुआ है

ब्रांडेड आटे में गोलमाल, पैकिंग खोल मिला रहे थे सादा, खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मार भरे सैंपल
अलीगढ़ के सुदामापुरी स्थित अग्रवाल किराना स्टोर पर ब्रांडेड आटे की पैकिंग खोलकर सादा आटा मिलाना और आटा निकालने के मामले का खुलासा हुआ है।
दुकानदार धर्मेंद्र अग्रवाल और जितेंद्र अग्रवाल पर यह आरोप लगा है। वे डबल हिरण आटा और रुचि फूड्स आटा के ब्रांडेड पैकेट से आटा निकालकर बेच रहे थे। आटे को 9.5 किलोग्राम या नौ किलोग्राम की कम वजन वाली पैकिंग में बेचा जा रहा था। हरिओम नगर में पीडब्लूडी अधिकारी के यहां पहुंचे आटे पर दिलीप कुमार अग्रवाल ने शिकायत की। उन्होंने पैकिंग पर दिए नंबर पर रुचि आटा कंपनी के मालिक जितेंद्र वासनी को फोन किया। जितेंद्र वासनी ने मौके पर जाकर जांच की तो दुकानदार आटे की पैकिंग करते मिले। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आटे के नमूने भरे।



