पति की बीमारी में परेशान थीं गीता देवी, रिश्तेदारों से नहीं मिला सहारा तो हैंडस फॉर हैल्प बनी मददगार
अलीगढ़, 10 सितम्बर 2026। हैंडस फॉर हैल्प सामाजिक संस्था को सूचना मिली कि गभाना के पास ग्राम ग्वालरा निवासी गीता देवी के पति जुगेंद्र सिंह (58 वर्ष) काफी बीमार हैं

अलीगढ़, 10 सितम्बर 2026। हैंडस फॉर हैल्प सामाजिक संस्था को सूचना मिली कि गभाना के पास ग्राम ग्वालरा निवासी गीता देवी के पति जुगेंद्र सिंह (58 वर्ष) काफी बीमार हैं। उनका हीमोग्लोबिन बहुत कम होने के कारण उन्हें तत्काल दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। गीता देवी निःसंतान हैं और पति की बीमारी के बीच रक्त की व्यवस्था न हो पाने के कारण काफी परेशान और असहाय थीं। परिजनों एवं अन्य माध्यमों से प्रयास करने के बावजूद जब रक्त की व्यवस्था नहीं हो सकी,तो उन्होंने हैंडस फॉर हैल्प सामाजिक संस्था से संपर्क किया।सूचना मिलते ही संस्था की टीम ने मामले की जानकारी लेकर तत्काल सहायता का निर्णय लिया। संस्था द्वारा दो यूनिट रक्त की व्यवस्था कराकर जुगेंद्र सिंह के उपचार में सहयोग किया गया। इस मदद से परिवार को काफी राहत मिली और कठिन समय में उन्हें सहारा मिला। संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि “जरूरत के समय किसी असहाय व्यक्ति के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। रक्त की आवश्यकता वाले मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास है कि किसी जरूरतमंद को केवल रक्त की कमी के कारण उपचार में परेशानी न हो।”
इस मानवीय सेवा में रक्तकोष, जिला अस्पताल मलखान सिंह, अलीगढ़ का भी सहयोग रहा।



