
अलीगढ़: मेरा युवा भारत अलीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ’’विकसित भारत क्विज़’’ के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की जा रही है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव को ’’विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’’ के रूप में पुनर्गठित किया गया है।जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत सोनाली नेगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी विकासखण्डों के युवा भाग ले सकते हैं, जिसके लिए मेरा युवा भारत की आधिकारिक वेवसाइट, ऐप पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से 30 सितम्बर 2026 तक पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के 05 प्रमुख चरण हैं जिसमें 10 मिनट में 20 वहुविकल्पीय प्रश्नों की क्विज, निबंध, जिला चैम्पियनशिप, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही जनवरी 2027 में आयोजित नेशनल डायलॉग में चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुतीकरण का मौका मिलेगा।
उन्होंने ने जिले के सभी युवाओं से अधिकाधिक संख्या में ’’विकसित भारत क्विज’’ में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।



