अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक महासचिव मजहर उल कमर ने म्यूजिकल कोन प्रतियोगिता
अलीगढ़ स्केटिंग क्लास ने कई उपलब्धियां हासिल की है स्केटिंग खिलाड़ी चंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 में प्राप्त किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल पूर्व विधायक और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक महासचिव मजहर उल कमर ने म्यूजिकल कोन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा मुझे बहुत ही आज हर्ष महसूस हो रहा है अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अलीगढ़ स्केटिंग क्लास ने कई उपलब्धियां हासिल की है स्केटिंग खिलाड़ी चंद्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 में प्राप्त किया। 12 वर्ष में स्केटिंग के 75 खिलाड़ियों ने स्केटिंग खेल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैं अपना नाम दर्ज कराया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्केटिंग खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल, सिल्वर और ब्राउन मेडल जीतकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। महासचिव मजहर उल कमर ने 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल और महासचिव मजहर उल कमर ने स्केटिंग म्यूजिकल कोन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। स्केटिंग महासचिव प्रदीप रावत ने बताया स्केटिंग खेल की नींव 2014 में पूर्व विधायक विवेक बंसल जी द्वारा रखी गई थी। आज स्केटिंग क्लास के माध्यम से कई खिलाड़ी स्कूलों में स्केटिंग कोच बनकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी बालिका वर्ग जैस्मिन शर्मा, इलीसा गोड, नव्य शर्मा, जयनिशा वाष्र्णेय बालक वर्ग अवनीत कुमार, भव्य कौशिक, युवराज शर्मा, आदित्य खेमा, चिराग कुमार
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष नावेद खान, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश वाल्मीकि डॉक्टर नीलम पाराशर रिंकू दिक्षित राहुल भाटी गोविंद सिंह वंशिका चौहान अंजना शर्मा, गुंजन शर्मा, क्षमा कौशिक उर्मिला सिंह उपस्थिति रही है।
प्रदीप रावत
सचिव
अलीगढ़ स्केटिंग क्लास



