अलीगढ़

युवजन सभा जिलाध्यक्ष बनने पर एडवोकेट रवि सैनी का भव्य स्वागत, वाहन रैली निकली

धनीपुर हवाई पट्टी पर फूल-मालाओं, बुके और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ

अलीगढ़। समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर एडवोकेट रवि सैनी का भव्य स्वागत किया गया और विशाल वाहन रैली निकाली गई।भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष टैक्स एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी व महासचिव राकेश सैनी लंबरदार के नेतृत्व में धनीपुर हवाई पट्टी पर फूल-मालाओं, बुके और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।रैली बौनेर, सिधौली, माली का नगला, एटा चुंगी, नौरंगाबाद, डीएस कॉलेज, अचल ताल, दुबे का पड़ाव, गांधी आई तिराहा, अतरौली अड्डा, निरंजनपुर, किशनपुर होते हुए क्वार्सी चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर संपन्न हुई। जगह-जगह स्वागत किया गया।इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करूंगा। युवाओं को जोड़कर 2027 में पीडीए की सरकार बनाएंगे।समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि सैनी समाज के युवा को मौका देने से समाज में हर्ष है।इस दौरान सुरजीत सैनी, सोनू सैनी, माधुरी सैनी, गोपाल सैनी, जीतू सैनी, अमित सैनी, गौरव सैनी, डॉ. चेतन सैनी, रंजीत चौधरी, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!