अन्यअन्य प्रदेशअलीगढ़आगराउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजी
आम व्हाट्सएप (WhatsApp) उपयोगकर्ताओं के लिए मैसेज भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा,
यह नया चार्ज सिर्फ WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और व्यापारियों के लिए है।

आम व्हाट्सएप (WhatsApp) उपयोगकर्ताओं के लिए मैसेज भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, यह पूरी तरह पहले की तरह फ्री है। सच्चाई क्या है?
- आम यूजर्स: दोस्तों और परिवार को मैसेज भेजने पर कोई पैसा नहीं लगेगा। बिजनेस यूजर्स: यह नया चार्ज सिर्फ WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और व्यापारियों के लिए है।
बिजनेस मैसेज के नए नियम
- यूूटिलिटी मैसेज: कंपनियों को ऑर्डर या डिलीवरी अपडेट के लिए करीब 14 पैसे (GST सहित) प्रति मैसेज देना होगा।(2)फ्री लिमिट: हर बिजनेस नंबर को महीने में पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलते हैं (3) ग्राहकों पर असर: आम ग्राहकों को किसी भी कंपनी से आने वाले मैसेज देखने या उनका जवाब देने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा
-
आम लोगों पर क्या असर?
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो ऐसा नहीं है। आम लोगों के लिए WhatsApp हमेशा की तरह मुफ्त रहने वाला है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बिजनेस अकाउंट से चैट कर रहे हैं, तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह नया बिलिंग सिस्टम केवल बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स के लिए है।



