अलीगढ़

डीपीएस सिविल लाइंस में बच्चों को बताया पोक्सो अधिनियम का महत्व

बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत गरिमा और अनुचित व्यवहार की रिपोर्टिंग को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

अलीगढ़ 3 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ की जागरूकता पहल के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम, 2012 को लेकर जागरूकता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों और सुरक्षित व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, अलीगढ़ श्रीमती प्रतिभा सक्सेना ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पोक्सो अधिनियम के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, व्यक्तिगत गरिमा एवं सम्मान की रक्षा और किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई।संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी असहज अथवा अनुचित स्थिति को नजरअंदाज न करेंऔर आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित सक्षम प्राधिकारी को इसकी जानकारी दें।साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ संवादात्मक रूप से अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने प्रति होने वाले अनुचित व्यवहार को पहचानने, उसके संबंध में आवाज उठाने और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।विद्यालय प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम के लिए श्रीमती प्रतिभा सक्सेना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ के प्रति आभार व्यक्त किया विद्यालय की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने और उनके लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं जागरूक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!