अलीगढ़

केशव सेवा धाम में 2 अक्टूबर को होगा भव्य वार्षिकोत्सव

आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल होंगे मुख्य वक्ता

अलीगढ़। सिंघारपुर, मथुरा रोड स्थित केशव सेवा धाम में 2 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल मुख्य वक्ता होंगे। श्री आनंतवीर दास महाराज, चंद्रोदय मंदिर-अक्षय पात्र, वृंदावन आशीर्वचन देंगे। नारायण इंटरनेशनल, नोएडा के नवीन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक इन्द्रमणि पाठक कार्यक्रम अध्यक्ष होंगे।कार्यक्रम संयोजक अनूप गुप्ता सीए एवं जयप्रकाश सारस्वत ने बताया कि वार्षिकोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों के असम, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड क्षेत्र के बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वर्तमान में केशव सेवा धाम में 58 छात्र रहकर निःशुल्क शिक्षा और आवास की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।केशव सेवा समिति रजिस्टर्ड अलीगढ़ के अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों को स्वावलंबी बनाना समिति का मुख्य लक्ष्य है।

समाज के सहयोग से बच्चों के रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था की जाती है। केशव सेवा धाम टोली द्वारा छात्रावास, कन्या महाविद्यालय, आरोग्य केंद्र, देवालय और गौ सदन आदि का संचालन भी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि देशभर में विभिन्न रूपों में 100 से अधिक छात्रावास संचालित हैं, जहां बच्चे रहकर शिक्षा प्राप्त करते हैं और मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।कार्यक्रम 2 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से रात्रि भोजन तक आयोजित होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्याम नारायण अग्रवाल, अनूप गुप्ता सीए, जयप्रकाश सारस्वत, भूपेन्द्र शर्मा, राजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

रविन्द्र वर्मा की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!