अलीगढ़

सीलिंग से डीलिंग बंद करो, बुलडोजर से ध्वस्त करो

होटल एसोसिएशन का एडीए को अल्टीमेटम,बहुत दे दिया एडीए ने समय, अब हम देते हैं एडीए को समय

अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा आए दिन होटलों को अवैध बताकर मुगलई आक्रांताओं की तरह की जा रही सीलिंग की कार्रवाई के खिलाफ अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का गुस्सा फूट पड़ा है।एसोसिएशन ने आज मैरिस रोड स्थित होटल में एक आपात बैठक बुलाकर एडीए को खुली चेतावनी दी है । पदाधिकारियों नेबताया कि कल गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित कई होटलों को एडीए ने सील कर दिया, जबकि सभी होटलों के कागजात पूरे थे।एसोसिएशन का आरोप है कि देश-दुनिया की घटनाओं का हवाला देकर और विभागीय कर्मी कागजों में छोटी-मोटी कमी निकालकर एडीए ,होटल सहित शहर की लगभग 7000 बिल्डिंगों को अवैध बता रहा है। जिसके फलस्वरूप एडीए के कर्मचारी बिल्डिंग मालिकों को डरा-धमका कर अवैध वसूली कर रहे हैं।भयमुक्त की जगह भयभीत समाजपदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उद्यमी व्यापारियों को भयमुक्त समाज का नारा दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एडीए की अदूरदर्शी कार्रवाई से अलीगढ़ का व्यापारी वर्ग खुद को भयभीत महसूस कर रहा है।लगता है विभागीय कर्मचारी सरकार विरोधी मानसिकता लेकर ये कार्यवाही करवा रहे हैं !
एसोसिएशन की मांग एसोसिएशन ने मांग की है कि अगर एडीए को लगता है कि 7000 बिल्डिंगें अवैध हैं, तो ये नोटिस-नोटिस और सीलिंग-डीलिंग का खेल बंद करे और एक साथ सभी बिल्डिंगों को बुलडोजर से ध्वस्त करके अपनी मंशा साफ करे।
साथ ही आरोप लगाया कि एक तरफ शहर के अंदर 50 वर्ष से अधिक पुराने स्वीकृत नक्शों के न होने का हवाला देकर प्रतिष्ठित होटलों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि ऐसे होटल संचालक  कई बार विभागीय कार्यालय में जमा करवा कर रिसीविंग भी ले चुके हैं।वहीं दूसरी तरफ ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर के बाहरी इलाकों में दर्जनों नए ओयो टाईप के होटलों पर विभागीय कर्मियों की कृपया बनी हुई है और उन्हें संरक्षण मिला हुआ है।
भय में व्यापार नहीं करेंगेअंत में एसोसिएशन ने कहा कि अगर इसी तरह भय के माहौल में व्यापार करना है तो इससे अच्छा हैकि एडीए एक बार में ही सब कुछ ध्वस्त कर दे। व्यापारी अब डर कर व्यापार नहीं करेगा।उप्र के मुख्यमंत्री से इस संबंध में शीघ्र मिला जाएगा।संगठन के पदाधिकारियों ने एडीए को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में अलीगढ़ की सभी 7000 अवैधबताई जा रही बिल्डिंगों पर एडीए ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर बुलडोजर कार्रवाई नहीं की, तो समस्त होटल संचालक 18 स20  हजार कर्मियों और उनकी परिजनों के साथ एडीए कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान अध्यक्ष मानव महाजन , चेयरमैन पंकज धीरज , महामंत्री विवेक बगाई, कोषाध्यक्ष प्रमीत गुप्ता, प्रदीप सिंघल,संरक्षक राजकुमार गुप्ता, ठा. रईस पाल सिंह,अजय गुप्ता,कुलदीप आर्य, कमल अरोरा,सुमित गोयल, ,नितिन शर्मा,प्रशांत वार्ष्णेय,निखिल अग्रवाल,राजीव गुप्ता,प्रतीक अग्रवाल,रॉबी, रोहताश कुमार आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!