अलीगढ़

3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार से 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार तक श्री रामलीला भवन, अचल सरोवर,जी.टी.रोड, अलीगढ़ पर शाम 7:30 बजे से प्रतिदिन मनाया जाएगा

श्री राम बारात दिनांक 8 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को शाम 6:00 बजे श्री टीकाराम मंदिर,सेंटर पॉइंट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई जनकपुरी श्री रामलीला भवन पर पहुंचेगी

परंपरागत,श्री रामलीला महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार से 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार तक श्री रामलीला भवन, अचल सरोवर,जी.टी.रोड, अलीगढ़ पर शाम 7:30 बजे से प्रतिदिन मनाया जाएगा।
श्री राम बारात दिनांक 8 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को शाम 6:00 बजे श्री टीकाराम मंदिर,सेंटर पॉइंट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई जनकपुरी श्री रामलीला भवन पर पहुंचेगी।
श्री सरयू पार लीला दिनांक 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे अचल तालाब पर रोशनी एवं आतिशबाजी के साथ की जाएगी।
श्री काली जी की सवारी दिनांक 13 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को 7:30 बजे श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई रामलीला भवन पर पहुंचेगी।
श्री हनुमान जी की सवारी दिनांक 15 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार 7:30 बजे बड़े हनुमान जी मंदिर महावीरगंज से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री रामलीला भवन पहुंचेगी।
श्री राम जी महाराज की सवारी (दशहरा मेला) दिनांक 20 अक्टूबर 2026,दिन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई,शाम 6:00 बजे प्रदर्शनी मैदान पहुंचेगी। श्री काली जी की झांकी मामू भांजा, जिंदल रोड से शोभायात्रा में सम्मिलित होगी। रावण दहन लीला प्रदर्शनी मैदान अलीगढ़ पर 7:30 बजे संपन्न होगी,वापसी में सिंहासन जीटी रोड होता हुआ रामलीला भवन पहुंचेगा।
श्री रामचंद्र जी महाराज का प्रजा अवलोकन कार्यक्रम 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को शाम 6:30 बजे से रामलीला भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ,रात्रि को रामलीला भवन पर संपन्न होगा।
विशेष नोट : 3 अक्टूबर 2026 को गणेश पूजन प्रमुख उद्योगपति श्री धनजीत वाड्रा के द्वारा संपन्न होगा। 10 अक्टूबर 2026 को सरजू पार लीला का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा होगा। 20 अक्टूबर 2026 को रावण दहन लीला प्रदर्शनी मैदान में अलीगढ़ सांसद माननीय सतीश गौतम जी,कमिश्नर महोदय, जिलाधिकारी महोदय,आईजी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया जाएगा। 21 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे राजतिलक एवं पुरस्कार वितरण शहर के प्रमुख एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले विशेष आकर्षण के रूप में रहेंगे। सभी शोभायात्राओं में विभिन्न शहरों के बैंड और झांकियां को शोभायात्रा को शोभित करेंगी। रामलीला भवन को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे द्वारा कवर किया गया है।प्रशासन एवं नगर निगम का पूर्ण रूप से रामलीला महोत्सव के लिए सहयोग मिल रहा है।
इस पत्रकार वार्ता में संरक्षक धनजीत वाड्रा,विमल अग्रवाल अध्यक्ष,अरविंद अग्रवाल सचिव,टी.एन.मित्तल एड. कोषाध्यक्ष,संयोजक अन्नू बीड़ी,ऋषभ गर्ग,विक्रांत गर्ग,संयम पाराशर,आकाश अग्रवाल,राजेश गर्ग,अर्जुन गोविल,शैलेंद्र अग्रवाल, भव्य अग्रवाल,प्रदीप भारद्वाज,सुबोध सुहृद्ध,कुलदीप पांडे,अनिल जैन,कमल अरोड़ा अरोरा प्रभारी एवं समस्त रामलीला महोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!