हाथरस

अलीगढ़-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा

,स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत में चालक-परिचालक समेत 15 लोग घायल,0

हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ की तरफ से स्टाफ और बच्चों को लेकर हाथरस आ रही बीएलएस स्कूल की बस (नंबर यूपी 86 टी 8797) और विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर (नंबर आरजे 11 जीबी 8878) की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में स्कूल बस के चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ समेत कुल 15 लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बस का इमरजेंसी गेट खोलकर अंदर फंसे स्टाफ और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बस चालक अतुल (34 वर्ष) पुत्र अशोक शर्मा, सहायक समीर कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुरेश बाबू (निवासी सूतमील चौराहा, अलीगढ़) के अलावा शैली रस्तोगी, शिवा सक्सेना सहित कुल 6 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।इसके अलावा, हादसे में मामूली रूप से घायल अन्य स्टाफ सदस्यों दीप्ती भारद्वाज, मोकक्षा, प्रीती मित्तल, पूजा शर्मा, डिम्पल शर्मा, खुशबू और मानसी शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। बस में सवार महिला स्टाफ के तीन बच्चों को भी मामूली चोटें आईं, जो अब पूर्णतः स्वस्थ हैं।इस दुर्घटना के कारण आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!