“महाराजा अग्रसेन जयंती पर मानव सेवा का संकल्प, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से मिला जन-जन को लाभ”
श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी महाराज के 5150वें जयंती महोत्सव

अलीगढ़। श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी महाराज के 5150वें जयंती महोत्सव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर श्री अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), अलीगढ़ द्वारा रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जी.टी. रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में किया गया ।
संगठन द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में नेत्र जाँच, हृदय एवं हड्डियों की जाँच, मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु परामर्श, निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयों का वितरण तथा फिजियोथेरेपी परामर्श एवं उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गयीं।कार्यक्रम संयोजक अनिक मांगलिक ने बताया शिविर में डॉ. नीलेश मित्तल द्वारा नेत्र रोगों की जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए परामर्श प्रदान किया गया। वहीं, अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा हृदय एवं हड्डियों से संबंधित जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत बी.पी., ब्लड शुगर, बी.एम.डी. तथा ई.सी.जी. जैसी आवश्यक जाँचें की गयीं।
इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों को परामर्श एवं उपचार दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयों का वितरण भी की गईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संदीप गोयल जी (टी.वी.एस.) एवं श्री आशीष गोयल जी (ब्रास) उपस्थित रहे।इस शिविर में सभी बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया ।इस दौरान जयंती संयोजक प्रशांत अग्रवाल, अध्यक्ष विवेक अग्रवाल , महामंत्री पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रखर गर्ग संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग (गार्गो), ऋषभ गर्ग, अभिनव अग्रवाल, उपमंत्री आकाश अग्रवाल (एगोन), रजत गोयल पैकर्स, तनिष्क अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।समस्त कार्यक्रम मी जानकारी मीडिया प्रभारी प्रांजुल गर्ग (गार्गो) ने दी ।



